5
(1)

रसलपुर ढाला के पास वाहन जांच में मिली बड़ी खेप, लॉटरी टिकट ढोने में इस्तेमाल ऑटो भी जब्त

नवगछिया। नवगछिया पुलिस ने अवैध लॉटरी के कारोबार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए 1 लाख 68 हजार लॉटरी टिकट के साथ एक ऑटो चालक को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लॉटरी टिकट की ढुलाई में इस्तेमाल किए जा रहे ऑटो को भी जब्त कर लिया है। गिरफ्तार चालक की पहचान खगड़िया जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत खरौवा निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, नवगछिया थाना पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि एक व्यक्ति ऑटो में अवैध लॉटरी टिकट लोड कर नवगछिया बाजार में उसकी आपूर्ति करने आने वाला है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने उसका सत्यापन किया और कार्रवाई के लिए टीम गठित कर रसलपुर ढाला के पास वाहन जांच शुरू की।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इसी दौरान संदिग्ध ऑटो को रोककर उसकी तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान ऑटो से 1 लाख 68 हजार लॉटरी टिकट बरामद किए गए। इसके बाद पुलिस ने चालक सुनील कुमार को गिरफ्तार कर ऑटो को जब्त कर लिया।

तीन नामजद आरोपितों के विरुद्ध मामला दर्ज

इस मामले में नवगछिया थाना कांड संख्या 451/26 दर्ज किया गया है। पुलिस ने तीन नामजद अभियुक्तों के विरुद्ध मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस बरामद लॉटरी टिकटों के स्रोत और इस कारोबार से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका की जांच कर रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: