
नवगछिया के मीलटोला की घटना; परिजनों ने घायल शांभवी कुमारी को अनुमंडल अस्पताल में कराया भर्ती
नवगछिया। नवगछिया थाना क्षेत्र के मीलटोला में चार मंजिला मकान की छत से गिरकर शांभवी कुमारी घायल हो गईं। वह अमोल कुमार ठाकुर की पुत्री हैं। घटना के बाद परिजनों ने उन्हें तत्काल इलाज के लिए अनुमंडल अस्पताल नवगछिया पहुंचाया।

अस्पताल में चिकित्सकों ने शांभवी कुमारी का प्राथमिक उपचार किया। उनकी स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए उन्हें पूर्णिया रेफर कर दिया गया। घटना किन परिस्थितियों में हुई, इसकी विस्तृत जानकारी फिलहाल सामने नहीं आई है।
















