5
(1)

नवगछिया। दीपावली के त्योहार को लेकर बाजारों में रौनक बढ़ने लगी है। ऐसे में ग्राहकों को मिठास से भरा त्योहार मनाने के लिए शिवानी डेयरी ने भी विशेष तैयारी की है। यहां शुद्ध और ताजे दूध से तैयार एक से बढ़कर एक स्वादिष्ट मिठाइयों एवं डेयरी उत्पादों की विस्तृत श्रृंखला उपलब्ध है।

शिवानी डेयरी में रसगुल्ला, दही, शुद्ध पनीर, शुद्ध घी, पेड़ा, खोवा, छेना, गुलाब जामुन, स्पंज मिठाई, रसमलाई और बालूशाही सहित कई प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध हैं। इसके अलावा ग्राहकों के लिए स्वादिष्ट समोसा और चाट की भी व्यवस्था है।

शिवानी डेयरी के संचालक नकुल यादव ने बताया कि दीपावली खुशियों और आपसी प्रेम का त्योहार है। इस अवसर पर ग्राहकों की पसंद और जरूरत को ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की ताजी एवं स्वादिष्ट मिठाइयों की व्यवस्था की गई है। हमारा प्रयास है कि लोगों को शुद्धता और गुणवत्ता के साथ बेहतर स्वाद मिले। दीपावली पर घर आने वाले मेहमानों और परिवार के सदस्यों के लिए ग्राहक अपनी पसंद की मिठाइयां यहां से खरीद सकते हैं।

उन्होंने बताया कि शादी-विवाह एवं अन्य मांगलिक आयोजनों के लिए भी मिठाइयों का विशेष ऑर्डर लिया जाता है। बड़े आयोजनों के लिए ग्राहक पहले से संपर्क कर अपनी आवश्यकता के अनुसार ऑर्डर दे सकते हैं।

शिवानी डेयरी का प्रतिष्ठान मकंदपुर चौक, एनएच-31, नवगछिया में स्थित है। दीपावली के अवसर पर यहां पहुंचकर ग्राहक अपनी पसंद की मिठाइयों के साथ त्योहार की खुशियां दोगुनी कर सकते हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: