5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। बिहार के स्वास्थ्य मानचित्र पर भागलपुर को नई पहचान दिलाने की मांग एक बार फिर चर्चा में है। अंग क्षेत्र और सीमांचल में बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं की जरूरत को देखते हुए भागलपुर के सांसद अजय कुमार मंडल ने भागलपुर प्रमंडल में अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (AIIMS) की स्थापना का मुद्दा उठाया है।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस मांग को लेकर सांसद अजय कुमार मंडल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी को पत्र लिखकर भागलपुर में AIIMS की स्थापना के लिए ठोस पहल और आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया है।

इलाज के लिए दूसरे शहरों की दूरी होगी कम

भागलपुर में AIIMS की स्थापना की मांग के पीछे क्षेत्र की बड़ी आबादी की स्वास्थ्य जरूरतें जुड़ी हैं। वर्तमान में गंभीर बीमारियों के इलाज और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधाओं के लिए मरीजों को बड़े चिकित्सा केंद्रों का रुख करना पड़ता है। ऐसे में भागलपुर में AIIMS की स्थापना होने पर स्थानीय स्तर पर ही विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण अवसर पैदा हो सकता है।

सिर्फ अस्पताल नहीं, पूरे क्षेत्र के विकास का केंद्र बन सकता है AIIMS

AIIMS की स्थापना से भागलपुर के साथ आसपास के छह से सात जिलों, सीमांचल और पड़ोसी झारखंड के मरीजों को लाभ मिलने की संभावना है। इसके अलावा चिकित्सा शिक्षा, मेडिकल रिसर्च, विशेषज्ञ डॉक्टरों की उपलब्धता और स्थानीय स्तर पर रोजगार के नए अवसर भी विकसित हो सकते हैं।

अब सरकार के फैसले पर टिकी निगाहें

सांसद की इस पहल के बाद क्षेत्रवासियों की निगाहें केंद्र और राज्य सरकार के अगले कदम पर रहेंगी। लोगों की अपेक्षा है कि भागलपुर की भौगोलिक स्थिति और आसपास के जिलों की स्वास्थ्य जरूरतों को ध्यान में रखते हुए इस मांग पर गंभीरता से विचार किया जाए। भागलपुर में AIIMS की स्थापना का सवाल अब केवल एक संस्थान खोलने की मांग नहीं, बल्कि अंग क्षेत्र और सीमांचल की बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था से जुड़ी एक बड़ी क्षेत्रीय आवश्यकता के रूप में सामने आया है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: