
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। कहलगांव विधानसभा क्षेत्र के पकड़तल्ला गांव में बीती रात हुई अगलगी की घटना से प्रभावित परिवारों के बीच आज विधायक शुभानंद मुकेश पहुंचे। उन्होंने संबंधित पदाधिकारियों के साथ पीड़ित परिवारों से मुलाकात कर उनके नुकसान और वर्तमान स्थिति की जानकारी ली तथा उनकी समस्याओं को सुना।

इस दौरान विधायक ने पीड़ित परिवार अधिक लाल मंडल, महेश मंडल, नंदकिशोर मंडल, बबलू मंडल, गौरव मंडल, राजेश मंडल, राम पुकार मंडल, शालिग्राम मंडल, मंटू मंडल, सुबोध मंडल, प्रीतम कुमार एवं गनौरी मंडल सहित अन्य प्रभावित परिवारों से मिलकर उनकी परेशानियों को जाना।
घटना के महज 24 घंटे के भीतर सभी प्रभावित परिवारों को मुआवजा राशि उपलब्ध करा दी गई। विधायक ने संबंधित पदाधिकारियों को पीड़ित परिवारों को आवश्यक सहायता एवं राहत उपलब्ध कराने के लिए भी निर्देशित किया।
इस अवसर पर विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि इस दुःखद घड़ी में प्रभावित परिवारों के साथ खड़ा रहना और उन्हें हरसंभव सहायता दिलाना उनकी प्राथमिकता है। उन्होंने कहा, आपका सुख-दुःख मेरा अपना है। कहलगांव परिवार के हर सदस्य के साथ मैं सदैव खड़ा हूं।
















