5
(1)

@ आधी रात महिला से लूट, वारदात के वक्त एसी बोगी में नहीं थी रेल पुलिस की गश्ती! सुरक्षा व्यवस्था पर उठे गंभीर सवाल।

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा के दावों के बीच मालदा डिवीजन स्थित साहिबगंज रेलवे स्टेशन पर लूट की एक सनसनीखेज घटना सामने आई है। हावड़ा-जमालपुर सुपर एक्सप्रेस से हावड़ा से भागलपुर आ रही महिला यात्री श्रुति मिश्रा का लाखों रुपये के सोने के आभूषणों से भरा हैंडबैग एक अपराधी छीनकर फरार हो गया। घटना बीते सोमवार की बताई जा रही है। वारदात रात करीब ढाई बजे की है, जब महिला एसी कोच के ए-1 बोगी में सो रही थी।

पीड़िता के अनुसार, आधी रात एक अपराधी अचानक ए-1 (बर्थ नं 51) कोच में घुसा और सो रही महिला के हाथ से हैंडबैग छीन लिया। इसके बाद वह प्लेटफॉर्म की दूसरी ओर से उतरकर मौके से फरार हो गया। महिला ने बताया कि बैग में लाखों रुपये मूल्य के सोने के आभूषण रखे हुए थे।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

इस घटना का एक वीडियो भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर वायरल हो रहा है। बताया जा रहा है कि ट्रेन में मौजूद एक यात्री ने पीड़िता का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट किया है। वायरल वीडियो में पीड़ित महिला ने आरोप लगाया कि अपराधी के हाथ में हथियार था। हथियार देखकर वह इतनी भयभीत हो गई कि शोर करने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाई।

सबसे गंभीर सवाल इस त्योहारी मौसम में रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उठ रहा है। पीड़िता का आरोप है कि एसी कोच में सुरक्षा के लिहाज से एक भी रेल पुलिसकर्मी की गश्ती ड्यूटी नहीं थी। पूरी रात कोई सुरक्षा कर्मी यात्रियों की सुध लेने तक नहीं पहुंचा। ऐसे में सवाल उठता है कि जब एसी कोच में सफर करने वाले यात्री भी सुरक्षित नहीं हैं, तो रेलवे की सुरक्षा व्यवस्था आखिर किसके भरोसे है?

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: