5
(1)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। गंगा की भीषण बाढ़ और कटाव ने इस बार कहलगांव के गंगा तटीय इलाकों की सूरत बिगाड़ दी है। कई छठ घाटों पर कहीं गाद और मिट्टी का अंबार है तो कहीं कटाव के कारण घाटों की स्थिति खतरनाक बनी हुई है। लोक आस्था के महापर्व छठ की तारीख नजदीक है, लेकिन घाटों की बदहाल स्थिति स्थानीय प्रशासन के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। ऐसे में सवाल है कि क्या छठ व्रतियों के घाट पर पहुंचने से पहले सभी जरूरी इंतजाम पूरे हो पाएंगे?

इसी को लेकर मंगलवार को कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने विधायक प्रतिनिधि शिवकुबेर सिंह उर्फ मंटू सिंह तथा स्थानीय अधिकारियों एवं जनप्रतिनिधियों के साथ विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान घाटों की साफ-सफाई, पहुंच पथ, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की सुविधा से जुड़े इंतजामों का जायजा लिया गया। विधायक ने संबंधित अधिकारियों को छठ महापर्व से पहले घाटों को हर हाल में दुरुस्त करने और आवश्यक व्यवस्थाएं समय पर पूरी करने का निर्देश दिया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

कहलगांव के प्रमुख, राज घाट, जहाज घाट, सती घाट, चारो धाम घाट, सैतपुर, कुलकुलीया घाट, कालीघाट पर विधायक, थाना के अधिकारियों और नगर पंचायत के प्रतिनिधियों ने पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। घाट की साफ-सफाई और श्रद्धालुओं के लिए बेहतर व्यवस्था सुनिश्चित करने को लेकर बातचीत हुई। स्थानीय स्तर पर भी मांग उठी कि छठ पूजा से पहले कालीघाट की सफाई व्यवस्थित ढंग से पूरी हो, ताकि व्रतियों और श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े।

गौरतलब है कि इस वर्ष गंगा में आई भीषण बाढ़ और उसके बाद हुए कटाव ने तटीय घाटों को काफी प्रभावित किया है। ऐसे में महज खानापूर्ति वाली सफाई से काम नहीं चलने वाला। घाटों से गाद हटाने के साथ-साथ खतरनाक एवं कटाव प्रभावित हिस्सों को सुरक्षित बनाना, फिसलन दूर करना, पर्याप्त रोशनी, बैरिकेडिंग और अन्य बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना भी जरूरी है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: