5
(2)

रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला की घटना, एसपी वैभव शर्मा ने दी जानकारी; एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

नवगछिया। रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला में एक नाबालिग लड़की के साथ सामूहिक दुष्कर्म का गंभीर मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार, पीड़िता को फोन के माध्यम से उत्तर प्रदेश से बिहार बुलाया गया था। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है, जबकि उसके नाबालिग साथी को विधि-विरुद्ध निरुद्ध किया गया है।

नवगछिया के एसपी वैभव शर्मा ने बताया कि 12 नवंबर को डायल-112 पुलिस को सूचना मिली थी कि रंगरा थाना क्षेत्र के भीमदास टोला में एक युवक और एक नाबालिग लड़के ने मिलकर नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया है।

सूचना मिलते ही डायल-112 की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए घटनास्थल पर पहुंचकर पीड़िता को सकुशल बरामद किया। पुलिस ने घटना में संलिप्त होने के आरोप में रंगरा थाना क्षेत्र के कुतरू मंडल टोला निवासी बादल कुमार को गिरफ्तार किया। वहीं, उसके नाबालिग साथी को विधि-विरुद्ध निरुद्ध कर आगे की कार्रवाई के लिए रंगरा थाना पुलिस को सौंप दिया गया।

एफएसएल टीम ने जुटाए वैज्ञानिक साक्ष्य

एसपी ने बताया कि मामले में रंगरा थाना में प्राथमिकी दर्ज कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल पर विधि विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम को बुलाया गया। टीम ने वैज्ञानिक तरीके से आवश्यक साक्ष्य संकलित किए। वहीं, पीड़िता की नवगछिया अनुमंडल अस्पताल में चिकित्सकीय जांच कराई गई।

फोन कर उत्तर प्रदेश से बिहार बुलाने की बात आई सामने

पुलिस के अनुसार, पूछताछ के दौरान पीड़िता ने बताया कि उसका एक नाबालिग लड़के के साथ प्रेम-प्रसंग था। उसी लड़के ने फोन के माध्यम से उसे उत्तर प्रदेश से बिहार बुलाया था। इसके बाद कथित तौर पर नाबालिग लड़के और उसके एक मित्र ने पीड़िता को भीमदास टोला स्थित अपने आवास पर ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया।

फिलहाल पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है। पीड़िता की पहचान गोपनीय रखी गई है।

नाबालिग को उत्तर प्रदेश से बुलाकर दुष्कर्म का आरोप, एक युवक गिरफ्तार और दूसरा नाबालिग निरुद्ध

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: