5
(2)

14 नवंबर को खातीपुरा से खुलेगी ट्रेन, नवगछिया और कटिहार में होगा ठहराव; वापसी में 16 नवंबर को रंगिया से करेगी प्रस्थान

नवगछिया। लोक आस्था के महापर्व छठ पर घर आने-जाने वाले प्रवासी लोगों की सुविधा के लिए रेलवे ने विशेष ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। भारतीय रेलवे की ओर से राजस्थान के खातीपुरा (जयपुर) से असम के रंगिया तक विशेष ट्रेन का परिचालन किया जाएगा। यह ट्रेन नवगछिया और कटिहार होकर गुजरेगी। इससे नवगछिया सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी।

14 नवंबर को खातीपुरा से खुलेगी विशेष ट्रेन

ट्रेन संख्या 09731 खातीपुरा-रंगिया स्पेशल 14 नवंबर, शनिवार को सुबह 7:40 बजे खातीपुरा (जयपुर) से रवाना होगी। यह ट्रेन आगरा, कानपुर, प्रयागराज, पंडित दीनदयाल उपाध्याय जंक्शन, पटना, मोकामा, बरौनी, बेगूसराय, खगड़िया, मानसी, नवगछिया, कटिहार, किशनगंज और न्यू जलपाईगुड़ी होते हुए 15 नवंबर, रविवार को रात 11 बजे रंगिया पहुंचेगी।

16 नवंबर को रंगिया से होगी वापसी

वापसी में ट्रेन संख्या 09732 रंगिया-खातीपुरा स्पेशल 16 नवंबर, सोमवार को सुबह 6 बजे रंगिया से प्रस्थान करेगी। निर्धारित मार्ग से कटिहार और नवगछिया होते हुए यह ट्रेन 17 नवंबर, मंगलवार को रात 11:40 बजे खातीपुरा (जयपुर) पहुंचेगी।

इस विशेष ट्रेन में कुल 20 एलएचबी कोच लगाए जाएंगे। इनमें वातानुकूलित, शयनयान और सामान्य श्रेणी के कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन के नवगछिया में ठहराव से यात्रियों को भागलपुर या कटिहार जाकर ट्रेन पकड़ने की परेशानी से राहत मिलेगी।

मुकेश राणा ने जताया आभार

नवगछिया रेलवे स्टेशन के रेलवे सलाहकार सदस्य मुकेश राणा ने विशेष ट्रेन के परिचालन और नवगछिया में ठहराव के लिए रेल मंत्रालय, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव और मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के प्रति आभार व्यक्त किया है।

उन्होंने कहा कि छठ महापर्व के अवसर पर प्रवासी भाई-बहनों को घर आने-जाने में काफी परेशानी होती थी। इस विशेष ट्रेन के परिचालन से हजारों यात्रियों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि छठ के अवसर पर बिहार के यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन राहत देने वाला कदम है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: