
नवगछिया के वैशाली चौक से पुलिस ने दबोचा, पूर्व में बरामद की जा चुकी है अपहृत लड़की
नवगछिया। नवगछिया थाना पुलिस ने नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में फरार चल रहे आरोपित को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपित की पहचान कटिहार जिले के कुर्सेला निवासी आलोक कुमार के रूप में हुई है। वह वर्तमान में नवगछिया थाना क्षेत्र के नोनियापट्टी में रह रहा था।
पुलिस के अनुसार, 13 दिसंबर 2025 को नाबालिग लड़की के पिता ने नवगछिया थाना में आवेदन देकर पड़ोसी आलोक कुमार पर उनकी पुत्री को बहला-फुसलाकर शादी की नीयत से अपहरण करने का आरोप लगाया था। इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की थी।

अनुसंधान के दौरान पुलिस ने अपहृत नाबालिग को पहले ही बरामद कर लिया था, जबकि मामले का आरोपित आलोक कुमार फरार चल रहा था। पुलिस ने 11 नवंबर 2026 को गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे नवगछिया के वैशाली चौक से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध पुलिस आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।















