
ऊर्जा मंत्री बुलो मंडल ने राघोपुर स्थित आवास पर जदयू पदाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, तैयारियां समय पर पूरी करने का दिया निर्देश
नवगछिया। आगामी 24 नवंबर को तेतरी फूड प्लाजा में आयोजित होने वाले ‘सुशासन दिवस (नीतीश संवाद)’ कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बिहार सरकार के ऊर्जा मंत्री शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल ने गुरुवार को अपने राघोपुर स्थित आवास पर जदयू के संगठनात्मक पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की।

बैठक में जदयू जिलाध्यक्ष वीरेंद्र सिंह, डॉ. अशोक कुमार आलोक, विभिन्न प्रखंडों के अध्यक्ष एवं नगर अध्यक्ष उपस्थित रहे। इस दौरान कार्यक्रम की तैयारियों, संगठनात्मक समन्वय, कार्यक्रम की रूपरेखा और आवश्यक व्यवस्थाओं पर विस्तार से चर्चा की गई।
मंत्री बुलो मंडल ने कार्यक्रम को सफल, सुव्यवस्थित और प्रभावी बनाने के लिए सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को आपसी समन्वय के साथ जिम्मेदारियों का निर्वहन करने का निर्देश दिया। उन्होंने निर्धारित समयसीमा के भीतर सभी आवश्यक तैयारियां पूरी करने पर जोर दिया।
बैठक में उपस्थित संगठनात्मक पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तत्परता और प्रतिबद्धता के साथ कार्य करने का संकल्प लिया। आयोजकों के अनुसार, 24 नवंबर को होने वाला ‘सुशासन दिवस (नीतीश संवाद)’ जनसंवाद, जनसंपर्क और संगठनात्मक मजबूती के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण कार्यक्रम होगा।















