
भागलपुर के बियाडा गंगा घाट पर छठ पर्व समाप्त होने के बाद गंगा पार आने-जाने वाले यात्रियों की भारी भीड़ उमड़ रही है। यात्रियों की संख्या जलयानों की निर्धारित क्षमता से अधिक होने के कारण घाट पर अफरातफरी और धक्का-मुक्की की स्थिति बन रही है। सुरक्षा को देखते हुए पुलिस ने जहाज से क्षमता से अधिक सवार यात्रियों को नीचे उतरवाया। वहीं, गंगा का जलस्तर लगातार घटने के कारण फेरी सेवा को बियाडा घाट से बाबूपुर घाट पर स्थानांतरित करने की तैयारी है। इससे गंगा पार करने वाले यात्रियों को आगे परेशानी हो सकती है।















