5
(1)

भागलपुर। बबरगंज थाना क्षेत्र के हुसैनाबाद पेट्रोल पंप के पास तेज रफ्तार पिकअप ने एक ई-रिक्शा में टक्कर मार दी। हादसे में ई-रिक्शा सवार जीजा-साला घायल हो गए। दोनों को इलाज के लिए मायागंज अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के अनुसार, मिर्जानहाट निवासी दीपक प्रसाद (40) अपने साले कृष्णा कुमार (19) को रेलवे स्टेशन छोड़ने जा रहे थे। कृष्णा को ट्रेन पकड़कर सहरसा जाना था। इसी दौरान तेज रफ्तार पिकअप ने ई-रिक्शा को टक्कर मार दी। हादसे में दीपक के सिर में गंभीर चोट आई है, जबकि कृष्णा के घुटने की हड्डी टूट गई है।

घटना के बाद स्थानीय लोगों ने पिकअप को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। बबरगंज थानाध्यक्ष सत्यजीत कुमार ने बताया कि पिकअप को ट्रैफिक पुलिस को सौंप दिया गया है। आगे की कार्रवाई ट्रैफिक विभाग की ओर से की जाएगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: