5
(2)

बिहार में हवाई कनेक्टिविटी बढ़ाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है। सारण के सोनपुर और भागलपुर के अजगैबीनाथ धाम में दो नए ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट बनाने की तैयारी तेज हो गई है। इसके लिए राज्य सरकार ने जमीन अधिग्रहण से जुड़ी निविदा की शर्तों में बदलाव किया है। अब देश के दूसरे राज्यों में जमीन खरीदने और अधिग्रहण का अनुभव रखने

वाली कंपनियां भी आवेदन कर सकेंगी। दोनों एयरपोर्ट के लिए जमीन की मापी, दस्तावेजों की जांच, रजिस्ट्री और दाखिल-खारिज में विशेषज्ञ एजेंसी मदद करेगी। साथ ही जमीन का डिजिटल लैंड बैंक तैयार किया जाएगा, जिसमें जमीन के रकबे, मालिकाना हक और जरूरी कागजात का रिकॉर्ड रहेगा। इससे जमीन जुटाने की प्रक्रिया पारदर्शी और आसान होने की उम्मीद है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: