5
(1)

भागलपुर के सन्हौला प्रखंड स्थित अमडंडा थाना क्षेत्र के रानीबमिया गांव में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मृतक की पहचान गांव निवासी राजेश प्रसाद सिंह के 21 वर्षीय पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। घटना के बाद गांव में शोक का माहौल है।

जानकारी के अनुसार, घटना के समय अभिषेक के परिजन घर पर मौजूद नहीं थे। बाद में जब परिजनों और आसपास के लोगों को घटना की जानकारी मिली, तो वे उसे तुरंत सन्हौला अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

बताया जाता है कि अभिषेक प्रेम विवाह करना चाहता था और उसके माता-पिता भी इस शादी के लिए तैयार थे। करीब छह महीने पहले ही शादी तय होने की बात सामने आई है। परिवार में विवाह की तैयारियां चल रही थीं और इससे संबंधित खरीदारी भी की जा चुकी थी। इसके बावजूद युवक की मौत से परिजन और ग्रामीण हैरान हैं।

सूचना मिलने पर अमडंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया। थानाध्यक्ष विशाल कुमार ने बताया कि मामले की सभी पहलुओं से जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के स्पष्ट कारणों का पता चल सकेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: