0
(0)

प्रदीप विद्रोही

भागलपुर। लग्न का मौसम शुरू होते ही भागलपुर और आसपास के रेलवे स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ बढ़ती नजर आ रही है। शादियों की शहनाइयों के बीच रेलवे स्टेशन भी मानो खुशियों के सफर के गवाह बन गए हैं। कोई शादी समारोह में शामिल होने की जल्दी में है, तो कोई बेटी की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित अपने गांव लौट रहा है। विक्रमशिला सेतु के बंद होने के कारण अब यह नजारा आम हो गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, साहिबगंज-जमालपुर रेलखंड पर प्रतिदिन अप और डाउन मिलाकर करीब 26 से 27 यात्री ट्रेनों का परिचालन होता है। इनमें हावड़ा-गया एक्सप्रेस, हावड़ा-जमालपुर एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल, गया-हावड़ा एक्सप्रेस, जमालपुर-हावड़ा एक्सप्रेस, इंटरसिटी एक्सप्रेस, साहिबगंज-जमालपुर पैसेंजर और जमालपुर-रामपुरहाट पैसेंजर आदि ट्रेनें शामिल हैं। वहीं, सप्ताह में एक-दो दिन चलने वाली फरक्का एक्सप्रेस, तेजस राजधानी, कामाख्या एक्सप्रेस और आनंद विहार-मालदा एक्सप्रेस जैसी ट्रेनें भी इस रेलखंड से गुजरती हैं।


भागलपुर जंक्शन (BGP) से कुल 19 ट्रेनें शुरू होती हैं। भागलपुर से खुलने वाली मुख्य ट्रेनें हैं: विक्रमशिला एक्सप्रेस, गरीब रथ, आनंद विहार स्पेशल, भागलपुर – अजमेर हमसफर, अमृत भारत एक्सप्रेस, भागलपुर – मुंबई LTT एक्सप्रेस, सूरत एक्सप्रेस, भागलपुर – यशवंतपुर (बेंगलुरु), भागलपुर – जयनगर एक्सप्रेस, जनसेवा एक्सप्रेस, कविगुरु एक्सप्रेस, इंटरसिटी, भागलपुर – अजीमगंज पैसेंजर, भागलपुर – साहिबगंज पैसेंजर,लोकल / DEMU पैसेंजर, भागलपुर – बांका DEMU, – सुबह,भागलपुर – हंसडीहा पैसेंजर, भागलपुर – जमालपुर पैसेंजर।

लोगों की शिकायत है कि पर्व-त्योहारों की तरह लग्न के मौसम में भी इन ट्रेनों में अतिरिक्त बोगियां जोड़ी जानी चाहिए या यात्रियों की सुविधा के लिए विशेष ट्रेनों का परिचालन किया जाना चाहिए, ताकि शादी-विवाह के इस मौसम में लोगों को अपने गांव और गंतव्य तक पहुंचने में परेशानी न हो।

लग्न के इस मौसम में भागलपुर रेलवे स्टेशन समेत आसपास के स्टेशनों पर यात्रियों की भीड़ के बीच हर तरफ भागमभाग का माहौल है। किसी के हाथ में शादी के कपड़ों से भरा बैग है, तो कोई बच्चों और बुजुर्गों को संभालते हुए ट्रेन का इंतजार कर रहा है। किसी के चेहरे पर बेटी की शादी की खुशी है, तो किसी के मन में अपनों के बीच पहुंचने की बेचैनी। ट्रेन के प्लेटफॉर्म पर पहुंचते ही उसमें चढ़ने की होड़ लग जाती है। खासकर उन परिवारों की परेशानी बढ़ जाती है, जिन्हें शादी समारोह में समय पर पहुंचना होता है।

किसी पिता के लिए बेटी की शादी में शामिल होना जिंदगी का सबसे भावुक पल है, तो किसी भाई के लिए बहन की शादी में पहुंचना सबसे बड़ी जिम्मेदारी। कोई रिश्तेदारों के घर खुशियां बांटने जा रहा है, तो कोई महीनों बाद अपने परिवार से मिलने के लिए सफर कर रहा है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: