5
(1)

भागलपुर। गरीबों और मजदूरों को मताधिकार से वंचित करने वाले एसआईआर, मजदूर विरोधी चार लेबर कोड्स, सामाजिक सुरक्षा एवं निबंधन में कथित धांधली-भ्रष्टाचार और श्रम विभाग के अधिकारियों की मनमानी के खिलाफ बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) का सातवां राज्य सम्मेलन शनिवार, 28 नवंबर 2026 को पूर्वी चंपारण के मोतिहारी में आयोजित होगा। सम्मेलन में शामिल होने के लिए भागलपुर जिले के 15 मजदूर प्रतिनिधि राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त के नेतृत्व में शुक्रवार को मोतिहारी रवाना हुए।

सम्मेलन में शामिल होने वाले प्रतिनिधियों में बिहार राज्य निर्माण मजदूर यूनियन (ऐक्टू) के राज्य अध्यक्ष एसके शर्मा, राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त, जिला उपाध्यक्ष दिनेश कापरी, जिला संयुक्त सचिव राजेश कुमार और सिकंदर तांती, मुनेश्वर राय, योगेंद्र सिंह, मो. मुमताज, इंदु देवी, अंजना देवी, संगीता देवी, मो. रुस्तम, कैलाश मंडल, सुग्रीव पासवान तथा गोपाल कापरी शामिल हैं।

यूनियन की ओर से एसआईआर की प्रक्रिया और शर्तों पर सवाल उठाते हुए आरोप लगाया गया कि इसके माध्यम से मतदाता सूची में नाम जोड़ने के बजाय बड़ी संख्या में नाम हटाए जाने की आशंका है। संगठन ने चार लेबर कोड्स को मजदूर विरोधी बताते हुए कहा कि इनके लागू होने से मजदूरों के अधिकारों पर असर पड़ रहा है और सामाजिक सुरक्षा से जुड़े प्रावधानों में कटौती की जा रही है। वहीं, एसआईआर के माध्यम से गरीबों और मजदूरों को मताधिकार से वंचित किए जाने की आशंका भी जताई गई।

भागलपुर रेलवे स्टेशन से मोतिहारी रवाना होने के दौरान यूनियन के राज्य सह जिला सचिव मुकेश मुक्त ने कहा कि मजदूर अधिकारों पर लगातार हमले हो रहे हैं और एसआईआर के मुद्दे पर भी व्यापक चिंता है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र और संविधान से जुड़े मुद्दों पर मजदूरों को जागरूक करने तथा उनके अधिकारों की रक्षा के लिए संगठित आंदोलन की जरूरत है। मजदूरों का सातवां राज्य सम्मेलन मजदूर अधिकारों पर बढ़ते हमले और एसआईआर के खिलाफ व्यापक आंदोलन की रणनीति तैयार करेगा।

मुकेश मुक्त ने बताया कि राज्य सम्मेलन का उद्घाटन खेग्रामस के राष्ट्रीय महासचिव धीरेंद्र झा करेंगे, जबकि मुख्य वक्ता भाकपा (माले) के पूर्व सिकटा विधायक वीरेंद्र प्रसाद गुप्ता होंगे। सम्मेलन में राज्यभर से चुने गए मजदूर प्रतिनिधियों के अलावा विभिन्न मजदूर संगठनों के राज्यस्तरीय और स्थानीय नेता अतिथि के रूप में शामिल होंगे।

सम्मेलन में पिछले सत्र के कार्यों की समीक्षा की जाएगी। इसके साथ ही आगामी सत्र के लिए संगठन की जिम्मेदारियों, कार्यभार और आंदोलन की रूपरेखा तय की जाएगी। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, अगले सत्र तक आंदोलन एवं संगठनात्मक गतिविधियों को संचालित करने के लिए नई राज्य कमेटी का भी चुनाव किया जाएगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: