5
(2)

भागलपुर जिले के परबत्ता थाना क्षेत्र अंतर्गत राधोपुर गांव में बीती रात आए तेज आंधी और तूफान ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आंधी के दौरान पेड़ गिरने से गंभीर रूप से घायल हुए एक व्यक्ति की इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया है, वहीं गांव में शोक का माहौल है।

मृतक की पहचान राधोपुर गांव निवासी हरी प्रसाद मंडल के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह रात में अपने बासा पर सोए हुए थे। इसी दौरान अचानक तेज आंधी और तूफान शुरू हो गया। तेज हवा के कारण पास का एक बड़ा पेड़ टूटकर सीधे उनके ऊपर गिर पड़ा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन और स्थानीय ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे। लोगों की मदद से घायल हरी प्रसाद मंडल को प्राथमिक उपचार के लिए स्थानीय सरकारी पीएचसी में भर्ती कराया गया। वहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए भागलपुर के मायागंज अस्पताल रेफर कर दिया।

मायागंज अस्पताल में इलाज के दौरान बुधवार को उनकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही परिजनों में चीख-पुकार मच गई। परिवार के सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।

स्थानीय लोगों ने बताया कि लगातार आंधी और तूफान के कारण इलाके में कई जगहों पर पेड़ गिरने की घटनाएं सामने आ रही हैं। इससे लोगों में भय और दहशत का माहौल बना हुआ है। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षतिग्रस्त और जर्जर पेड़ों की पहचान कर उन्हें हटाने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं को रोका जा सके।

घटना के बाद गांव में मातम पसरा हुआ है। परिजनों और ग्रामीणों ने प्रशासन से पीड़ित परिवार को आपदा राहत के तहत उचित मुआवजा देने की मांग की है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: