0
(0)


भागलपुर । जनजातीय, गरिमा उत्सव- 2026 के अंतर्गत भागलपुर जिला में जनभागीदारी अभियान का “सबसे दूर, सबसे पहले” थीम के साथ 18 मई को जिला पदाधिकारी भागलपुर द्वारा विधिवत शुभारंभ किया गया था। यह विशेष अभियान जनजातीय बाहुल्य एवं दूरस्थ क्षेत्रों तक प्रशासनिक सेवाओं, सरकारी योजनाओं एवं मूलभूत सुविधाओं की प्रभावी पहुँच सुनिश्चित करने के उद्येश्य से संचालित किया जा रहा है।

जिला प्रशासन का लक्ष्य है कि समाज की अंतिम पंक्ति में खड़े प्रत्येक व्यक्ति तक सरकार की योजनाओं का लाभ पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से पहुँचे। इस विशेष अभियान की कड़ी में बुधवार को जिले के 03 प्रखंडों के 62 जनजातीय बाहुल्य ग्रामों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारियों, कर्मियों, आदि साथियों एवं जनजातीय समुदाय के गणमान्य लोगों के द्वारा उनके गाँवों के सभी घरों तक सरकारी योजनाओं के लाभ के प्रति जागरूकता पैदा करने, उनकी सामुदायिक आवश्यकताओं व समस्याओं को जानने, समझने एवं निराकरण के उद्येश्य से पूरे ग्राम का भ्रमण किया गया एवं उन्हें ग्राम स्थित आदि सेवा केंद्र पर जन सुनवाई आयोजित करने की तिथि से अवगत कराकर आदि सेवा केंद्रों पर आने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

इस यात्रा में जनजातीय समुदाय को शिक्षा, स्वास्थ्य एवं समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित कल्याणकारी योजनाओं के बारे में प्रत्येक व्यक्ति से बारी-बारी संवाद कर उन्हें जानकारी दी गई एवं जन सुनवाई हेतु उनकी व्यक्तिगत समस्याओं को नोट किया गया। इस ग्राम भ्रमण के दौरान टोलों में प्रभावी वृक्षारोपण भी किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: