5
(2)



स्काउट-गाइड बच्चों ने लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प

नवगछिया। अंतर्राष्ट्रीय पृथ्वी दिवस के अवसर पर बाल भारती पोस्ट ऑफिस, नवगछिया में पर्यावरण संरक्षण को लेकर विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व प्राचार्य कौशल किशोर जायसवाल एवं भारत स्काउट एंड गाइड के जिला प्रशिक्षक मुकेश आजाद ने किया।

इस अवसर पर स्काउट-गाइड के बच्चों ने पोस्टर, बैनर, स्लोगन और कविताओं के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण का प्रभावी संदेश दिया। बच्चों ने “एक पौधा लगाओ”, “पानी बचाओ”, “प्रदूषण रोकें” और “स्वच्छ भारत, सुंदर भारत” जैसे विषयों पर आकर्षक चार्ट एवं पेंटिंग बनाकर लोगों को जागरूक किया। साथ ही पशु-पक्षियों के लिए पानी और घोंसलों की व्यवस्था करने का संदेश भी दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने पृथ्वी को बचाने के लिए अधिक से अधिक पेड़-पौधे लगाने और पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लिया। इस मौके पर विद्यालय समिति के अध्यक्ष पवन सर्राफ, उपाध्यक्ष अजय रुंगटा, सचिव अभय मुनका, विद्यालय प्रशासक डीपी सिंह, प्राचार्य नवनीत सिंह एवं एनसीसी के विकास पांडे ने बच्चों को संबोधित किया।

अतिथियों ने अपने संबोधन में कहा, “पृथ्वी हम सबका घर है, इसे बचाने के लिए पेड़-पौधे लगाना और पानी का संरक्षण करना बेहद जरूरी है।” उन्होंने बच्चों को पर्यावरण के प्रति जागरूक रहने और समाज में इस संदेश को फैलाने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम के माध्यम से पृथ्वी दिवस के महत्व को प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया गया और बच्चों में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी का भाव विकसित किया गया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: