5
(2)

पूर्णिया । विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी संगठन के पूर्णिया एवं अररिया जिले के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ अररिया के अनुमंडल पदाधिकारी सोइतम दीक्षित से उनके कार्यालय में शिष्टाचार मुलाकात करने पहुंचे। इस दौरान संगठन की ओर से एसडीओ का भगवा अंगवस्त्र ओढ़ाकर सम्मान किया गया तथा उन्हें रक्षा सूत्र बांधकर सफल एवं जनहितकारी प्रशासनिक कार्यकाल की शुभकामनाएं दी गईं।

मुलाकात के दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने अररिया के एसडीओ के रूप में पदभार ग्रहण करने पर सोइतम दीक्षित को बधाई देते हुए उनके उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सफल प्रशासनिक जीवन की कामना की। संगठन की ओर से एसडीओ एवं उनके पुत्र की तस्वीर को आकर्षक फ्रेम में स्मृति-चिह्न के रूप में भी भेंट किया गया।

इस अवसर पर धार्मिक एवं सांस्कृतिक विषयों, सामाजिक समरसता, जनसेवा, राष्ट्रहित, युवा जागरूकता तथा संगठन द्वारा संचालित सामाजिक एवं धार्मिक गतिविधियों सहित विभिन्न जनहित के मुद्दों पर विस्तार से चर्चा हुई।

आशीष गोस्वामी ने कहा कि पूर्णिया में अनुमंडल पदाधिकारी के रूप में सोइतम दीक्षित का कार्यकाल भले ही लंबा नहीं रहा, लेकिन अपनी सरल कार्यशैली, प्रशासनिक दक्षता, मिलनसार व्यक्तित्व और जनसमस्याओं के प्रति संवेदनशीलता के कारण उन्होंने लोगों के बीच विशेष पहचान बनाई। उन्होंने कहा कि संगठन के धार्मिक, सामाजिक एवं जनकल्याणकारी कार्यों में प्रशासन की ओर से हमेशा सकारात्मक सहयोग और आवश्यक मार्गदर्शन मिला।

वहीं, एसडीओ सोइतम दीक्षित ने विश्व हिंदू युवा वाहिनी संघ द्वारा समाज सेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि संगठन इसी समर्पण के साथ समाजहित और मानव सेवा के कार्यों को आगे बढ़ाता रहे। उन्होंने भरोसा दिलाया कि जहां भी उनकी जिम्मेदारी होगी, उनकी शुभकामनाएं संगठन के साथ रहेंगी।

मुलाकात के अंत में राष्ट्रीय अध्यक्ष आशीष गोस्वामी ने प्रभु श्रीराम से सोइतम दीक्षित के स्वस्थ, सफल और जनहितकारी प्रशासनिक कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर संगठन के राष्ट्रीय मंत्री खगेश कुमार, राष्ट्रीय कार्यालय प्रभारी राकेश सिंह, विक्की गोस्वामी, सुशील कुमार, कसबा प्रखंड उपाध्यक्ष राजकिशोर दास, जलालगढ़ प्रखंड उपाध्यक्ष मिंटू सिंह, अररिया कार्यकारिणी सदस्य केशव सिंह राजपूत, रवि सोनी, सत्यम यादव सहित पूर्णिया और अररिया जिले के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: