


पूर्णिया । पूर्णिया के वार्ड संख्या-11 स्थित रामनगर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ मंगलवार की रात सदर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी जितेंद्र यादव ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर उन्होंने कथावाचक श्री शिवाकृष्ण शास्त्री का स्वागत एवं सम्मान किया तथा उपस्थित श्रद्धालुओं का अभिनंदन किया।
उद्घाटन समारोह को संबोधित करते हुए जितेंद्र यादव ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज को सत्य, धर्म, सदाचार और मानवता के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देने वाला आध्यात्मिक महापर्व है। उन्होंने कहा कि भगवान श्रीकृष्ण के जीवन और उपदेशों को आत्मसात करने से समाज में प्रेम, सद्भाव, संस्कार और आपसी भाईचारे की भावना सुदृढ़ होती है।
उन्होंने कहा कि रामनगर की पावन धरती पर आयोजित यह कथा श्रद्धालुओं के जीवन में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार करेगी। आज के समय में ऐसे धार्मिक आयोजनों का महत्व और बढ़ गया है, क्योंकि इनके माध्यम से युवा पीढ़ी अपनी संस्कृति, सभ्यता और सनातन परंपराओं से जुड़ती है तथा नैतिक मूल्यों को अपनाने की प्रेरणा प्राप्त करती है।

कार्यक्रम में वार्ड पार्षद ममता सिंह, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि ललनेश सिंह, अखिलेश कुमार सिंह, प्राण मोहन झा, पंकज सिंह, गणेश लाल यादव, शिबू यादव, मनोज पोद्दार (वकील साहब), किशोरी यादव, कौशल किशोर सिंह, गणेश सिंह, सेवानिवृत्त शिक्षक मणिकांत यादव, रामविलास दास, पंडित संजीव झा, संजय कुमार सिंह, प्रफुल्ल, शशिवंश कुमार, मदन कुमार, मनोरंजन कुमार सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक एवं श्रद्धालु मौजूद रहे।
श्रीमद्भागवत कथा के शुभारंभ के साथ पूरे रामनगर क्षेत्र में भक्तिमय माहौल बन गया। कथा स्थल पर हजारों श्रद्धालुओं ने भगवान श्रीकृष्ण की अमृतमयी कथा का श्रवण कर धर्मलाभ प्राप्त किया। श्रद्धालुओं के जयघोष और भक्ति रस से पूरा वातावरण भक्तिमय हो उठा।













