May 16, 2026
BHAGALPUR : भागलपुर समेत आसपास के क्षेत्रों में श्रद्धा और आस्था के साथ मनाया गया वट सावित्री व्रत || GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 111सुहागिन महिलाओं ने बरगद वृक्ष की पूजा कर पति की लंबी आयु की कामना की भागलपुर : भागलपुर सहित नवगछिया, सुल्तानगंज, सबौर, पीरपैंती, बिहपुर, गोराडीह एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में सोमवार को वट सावित्री व्रत श्रद्धा, भक्ति और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। सुबह से ही सुहागिन महिलाएं पारंपरिक वेशभूषा और श्रृंगार में सज-धज कर वट वृक्ष यानी बरगद के पेड़ के पास पहुंचीं और विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। महिलाओं ने वट वृक्ष की परिक्रमा कर कच्चा धागा बांधा तथा अपने पति की लंबी आयु, सुख-समृद्धि और अखंड सौभाग्य की कामना की। भागलपुर शहर के विभिन्न मंदिरों और पूजा स्थलों पर सुबह से ही महिलाओं की भीड़ उमड़ी रही। बूढ़ानाथ मंदिर परिसर, बरारी, आदमपुर, तिलकामांझी सहित कई इलाकों […]