5
(1)



भागलपुर : कहलगांव से प्रेम प्रसंग का एक बेहद दर्दनाक मामला सामने आया है। मंदिर में शादी करने के महज आधे घंटे बाद प्रेमी युगल ने जहरीला पदार्थ खा लिया। इस घटना में युवक की मौत हो गई, जबकि युवती जिंदगी और मौत के बीच संघर्ष कर रही है। उसका इलाज भागलपुर के जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा महाविद्यालय अस्पताल (मायागंज अस्पताल) में चल रहा है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।


मृत युवक की पहचान कहलगांव के अमडंडा थाना क्षेत्र निवासी सुभाष कुमार सिंह के पुत्र रजनीकांत के रूप में हुई है। वहीं युवती अमृता बांका जिले के जगरा क्षेत्र की रहने वाली बताई जा रही है।

जानकारी के अनुसार दोनों के बीच पिछले कई दिनों से प्रेम संबंध था। रजनीकांत पढ़ाई के सिलसिले में कहलगांव में किराए के मकान में रहता था। इसी दौरान दोनों की मुलाकात हुई और धीरे-धीरे दोनों एक-दूसरे के करीब आ गए।


बताया जा रहा है कि परिवार की जानकारी के बिना दोनों ने साथ जीवन बिताने का फैसला किया। शुक्रवार दोपहर करीब तीन बजे दोनों ने कहलगांव स्थित एक मंदिर में शादी रचाई। शादी के बाद दोनों ने साथ जीने-मरने की कसमें खाईं, लेकिन शादी के करीब आधे घंटे बाद ही दोनों ने जहरीला पदार्थ खा लिया।

जहर खाने के बाद दोनों की हालत अचानक बिगड़ गई। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान रजनीकांत की मौत हो गई। वहीं अमृता की हालत अब भी चिंताजनक बनी हुई है। डॉक्टरों की टीम लगातार उसके इलाज में जुटी हुई है।


घटना के बाद दोनों परिवारों में कोहराम मच गया है। मृतक के पिता सुभाष कुमार सिंह ने बताया कि वह बाहर रहते हैं और उन्हें बेटे के प्रेम संबंध या शादी की कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने कहा कि घटना की सूचना फोन के माध्यम से मिली, जिसके बाद वह तुरंत पहुंचे।

उन्होंने कहा कि आखिर दोनों ने इतना बड़ा कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी परिवार को नहीं है। उन्होंने आशंका जताई कि किसी मानसिक दबाव या डर के कारण दोनों ने यह कदम उठाया होगा।


फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है। प्रेम प्रसंग, पारिवारिक दबाव और आत्मघाती कदम के पीछे की वजहों को लेकर विभिन्न बिंदुओं पर जांच की जा रही है।

कहलगांव की इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है, जहां शादी की खुशियां कुछ ही मिनटों में मातम में बदल गईं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: