June 15, 2026
Naugachia: शादी से चार दिन पहले उजड़ गई खुशियां: गंगा स्नान के दौरान डूबी युवती की मौत, उसी घाट पर हुआ अंतिम संस्कार- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113बरुण बाबुल, जीएस न्यूज़ नवगछिया के परबत्ता थाना क्षेत्र स्थित महादेवपुर गंगा घाट पर रविवार को हुए एक दर्दनाक हादसे ने एक परिवार की सारी खुशियां मातम में बदल दीं। 19 जून को विवाह बंधन में बंधने वाली 26 वर्षीय युवती की गंगा स्नान के दौरान डूबने से मौत हो गई। सोमवार को शव बरामद होने के बाद पूरे परिवार में कोहराम मच गया। जिस घर में शादी की तैयारियां चल रही थीं, वहां अब मातमी सन्नाटा पसरा हुआ है। मृतका की पहचान सुपौल जिले के पिपरा बाजार अंतर्गत बेलही टोल ब्राह्मण टोला निवासी अनिता कुमारी,उम्र 26 वर्ष के रूप में हुई है। परिजनों के अनुसार अनिता की शादी 19 जून को सुपौल जिले के मुरली गांव में तय हुई […]