May 29, 2026
Purnia- कोटक महिंद्रा बैंक में वीवीआईटी के छह विद्यार्थियों का चयन-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113कैंपस प्लेसमेंट में बीसीए विभाग के छात्रों ने लहराया परचम, कोलकाता डिवीजन में मिली नियुक्ति पूर्णिया । विद्या विहार इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (वीवीआईटी), पूर्णिया के लिए गर्व और खुशी की बात है कि कोटक महिंद्रा बैंक द्वारा आयोजित कैंपस प्लेसमेंट ड्राइव में बीसीए विभाग के छह विद्यार्थियों का सफलतापूर्वक चयन हुआ है। चयनित विद्यार्थियों को कोलकाता डिवीजन में नियुक्ति दी गई है। चयनित छात्रों में नीरज यादव, मुस्कान कमर, दीपक कुमार, रवि मिश्रा, मिली कुमारी एवं शुभम कर्ण शामिल हैं। विद्यार्थियों की इस सफलता को संस्थान ने उनकी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और संस्थान की रोजगारोन्मुख शिक्षा व्यवस्था का परिणाम बताया है। इस उपलब्धि पर संस्थान के चेयरमैन राजेश चंद्र मिश्रा, सचिव ब्रजेश चंद्र मिश्रा, कोषाध्यक्ष आशुतोष मिश्रा, प्राचार्य डॉ. […]