June 13, 2026
Bhagalpur: 30 जुलाई से शुरू होगा विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला, तैयारियों की समीक्षा में जुटा प्रशासन- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113मुख्यमंत्री खुद कर रहे मॉनिटरिंग, कांवरियों को इस बार मिलेंगी पहले से बेहतर सुविधाएं भागलपुर ।विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 के सफल आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले श्रावणी मेले की तैयारियों की समीक्षा के लिए शनिवार को भागलपुर के समीक्षा भवन में जिलाधिकारी डॉ. नवल किशोर चौधरी की अध्यक्षता में कोर कमेटी की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मेला प्रबंधन, सुरक्षा व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला देश ही नहीं बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान रखने वाला धार्मिक आयोजन है, जिसमें देश-विदेश से […]