May 27, 2026
PURNIA:बकरीद को लेकर पूर्णिया जिला प्रशासन अलर्ट, शांति एवं सौहार्द बनाए रखने की अपील-GS NEWS
bihar bhagalpurDESK 113संवेदनशील स्थलों पर दंडाधिकारी और पुलिस बल तैनात, सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई पूर्णिया। बकरीद पर्व को शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और भाईचारे के वातावरण में संपन्न कराने को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह सजग एवं सतर्क है। इसको लेकर प्रभारी जिला पदाधिकारी अंजनी कुमार एवं पुलिस अधीक्षक स्वीटी सहरावत की संयुक्त अध्यक्षता में महानंदा सभागार में विधि-व्यवस्था समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित अधिकारियों को कई महत्वपूर्ण दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशासन ने स्पष्ट किया कि जिले के संवेदनशील एवं महत्वपूर्ण स्थलों पर पर्याप्त संख्या में दंडाधिकारी, पुलिस पदाधिकारी एवं पुलिस बल की प्रतिनियुक्ति की गई है। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह, सांप्रदायिक तनाव या विधि-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश करने वाले […]