June 29, 2026
Naugachia: 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आया मजदूर, गंभीर रूप से झुलसा- GS NEWS
bihar bhagalpurDESK2026निर्माणाधीन मकान में काम के दौरान हुआ हादसा, समय पर इलाज मिलने से टली बड़ी अनहोनी नवगछिया के रंगरा थाना क्षेत्र के मदरोनी पावर ग्रिड के समीप सोमवार सुबह एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। निर्माणाधीन मकान में कार्य कर रहा एक मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन बिजली तार की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथी मजदूरों और स्थानीय लोगों की तत्परता से घायल को तत्काल अनुमंडलीय अस्पताल, नवगछिया पहुंचाया गया, जहां उसका इलाज जारी है। घायल की पहचान सधुआ गांव निवासी 35 वर्षीय मोहम्मद रहमत, पिता मोहम्मद मकसूद, के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सोमवार सुबह करीब 10 बजे मदरोनी पावर ग्रिड के पास एक […]