June 20, 2026
नीट पेपर लीक, महंगाई और भ्रष्टाचार के खिलाफ कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला दहन – GS NEWS
UncategorizedDESK2026शेखपुरा। नीट परीक्षा में कथित पेपर लीक, बढ़ती महंगाई और भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को शेखपुरा में जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस अध्यक्ष आनंदी यादव के नेतृत्व में निकाले गए आक्रोश मार्च के दौरान कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रधानमंत्री का पुतला दहन किया। शहर के विभिन्न मार्गों से गुजरते हुए कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने नीट परीक्षा में हुई कथित गड़बड़ियों की निष्पक्ष जांच की मांग उठाई। प्रदर्शनकारियों का आरोप था कि प्रतियोगी परीक्षाओं में लगातार सामने आ रही अनियमितताओं से लाखों युवाओं के भविष्य पर संकट खड़ा हो गया है। साथ ही महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार जैसे मुद्दों पर भी केंद्र सरकार को घेरा गया। युवाओं के भविष्य से खिलवाड़ […]