


पूर्णिया। बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में एनडीए समर्थित भाजपा प्रत्याशी नीरज कुमार सिन्हा के समर्थन में भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश सह-संयोजक डॉ. संजीव कुमार ने विशेष प्रवास कर मतदाताओं से संपर्क किया। उन्होंने क्षेत्र में जनसंवाद स्थापित कर लोगों से भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में समर्थन देने की अपील की।

इसी क्रम में भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए), बिहार और भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ की ओर से ‘चिकित्सा संवाद’ कार्यक्रम के तहत एक महत्वपूर्ण संयुक्त बैठक आयोजित की गई। कार्यक्रम में डॉ. संजीव कुमार ने मुख्य भूमिका निभाई। इस दौरान उन्होंने भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व सांसद डॉ. संजय जायसवाल को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।
बैठक में पद्मश्री डॉ. सी.पी. ठाकुर, सांसद डॉ. संजय जायसवाल, आईएमए बिहार के अध्यक्ष डॉ. एल.एन. सिंह, डॉ. बी. झा मृणाल और आईएमए के पूर्व अध्यक्ष डॉ. सहजानंद समेत चिकित्सा जगत के कई प्रमुख लोग मौजूद रहे।
कार्यक्रम के दौरान विधानसभा उपचुनाव को लेकर विस्तृत चर्चा की गई और चुनावी रणनीति तैयार की गई। उपस्थित चिकित्सकों और प्रबुद्ध लोगों ने भाजपा प्रत्याशी की जीत के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया।
डॉ. संजीव कुमार ने कहा कि जनसंपर्क अभियान के दौरान लोगों से सीधा संवाद स्थापित किया गया है और क्षेत्र के विकास व बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं को लेकर जनता का समर्थन मिल रहा है।
बैठक के समापन पर चिकित्सा जगत के प्रमुख लोगों ने बांकीपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदाताओं से विकास और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत करने के लिए भाजपा प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करने की अपील की।
















