


खेल और खिलाड़ियों के विकास में सहयोग का दिया आश्वासन
नवगछिया : बिहार सरकार के सहकारिता मंत्री राम कृपाल यादव को मंत्री बनने पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ की ओर से बधाई एवं शुभकामनाएं दी गईं।
बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर, संयोजक डॉ. अरुण दयाल, आजीवन सदस्य पुष्कर देव, शिशुपाल राय एवं डॉ. गौतम गांघी ने संयुक्त रूप से मंत्री राम कृपाल यादव को बुके भेंट कर सम्मानित किया और उनके सफल कार्यकाल की कामना की।

इस अवसर पर बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के सचिव गौरी शंकर ने कहा कि राम कृपाल यादव हमेशा से खेल और खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते रहे हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि मंत्री बनने के बाद भी वे खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने और खेल गतिविधियों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
मंत्री राम कृपाल यादव ने भी खिलाड़ियों और खेल संगठनों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि बॉल बैडमिंटन सहित अन्य खेलों के विकास और खिलाड़ियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए वे हमेशा की तरह प्रयासरत रहेंगे।

संघ के पदाधिकारियों ने कहा कि राज्य सरकार के सहयोग से खेल प्रतिभाओं को बेहतर मंच मिलेगा और बिहार के खिलाड़ी राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर राज्य का नाम रोशन करेंगे।
इस संबंध में जानकारी बिहार बॉल बैडमिंटन संघ के राज्य प्रवक्ता ज्ञानदेव कुमार ने दी।














