5
(1)



पथ निर्माण और ऊर्जा मंत्री बनने पर शुभकामनाओं का सिलसिला जारी

नवगछिया  : बिहपुर विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक इं. कुमार शैलेंद्र को बिहार सरकार में पथ निर्माण मंत्री तथा गोपालपुर विधानसभा क्षेत्र के जदयू विधायक शैलेस कुमार उर्फ बूलो मंडल को ऊर्जा मंत्री बनाए जाने पर लगातार बधाइयों का सिलसिला जारी है।

इसी क्रम में भाजपा नेता टिंकू मंडल एवं भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष नवगछिया द्रौपदी मंडल ने दोनों मंत्रियों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।


भाजपा नेता टिंकू मंडल ने कहा कि भागलपुर जिले से लगातार दो विधायकों को मंत्रिमंडल में स्थान मिलने से जिले के विकास को नई गति मिलेगी। उन्होंने उम्मीद जताई कि सड़क, बिजली एवं आधारभूत संरचना से जुड़े विकास कार्यों में तेजी आएगी और आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।

उन्होंने बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जिले के जनप्रतिनिधियों को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी दिए जाने से क्षेत्र की समस्याओं के समाधान में मदद मिलेगी।


वहीं द्रौपदी मंडल ने भी दोनों मंत्रियों को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं देते हुए उनके सफल कार्यकाल की कामना की। उन्होंने कहा कि नवगछिया एवं भागलपुर क्षेत्र के लोग विकास को लेकर काफी उम्मीद लगाए हुए हैं।

भाजपा कार्यकर्ताओं ने कहा कि दोनों मंत्रियों के नेतृत्व में क्षेत्र में विकास की नई संभावनाएं खुलेंगी और राज्य सरकार की योजनाओं का लाभ आम लोगों तक तेजी से पहुंचेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: