0
(0)



नए पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर किया गया सम्मानित

नवगछिया : भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने बिहार भाजपा के निर्देशानुसार संगठन विस्तार करते हुए पंचायती राज प्रकोष्ठ एवं नगर निकाय प्रकोष्ठ के जिला संयोजकों की घोषणा की।

जानकारी के अनुसार पंचायती राज प्रकोष्ठ का जिला संयोजक पंचायत समिति सदस्य प्रदीप कुमार उर्फ जिमी ठाकुर को बनाया गया है, जबकि नगर निकाय प्रकोष्ठ का जिला संयोजक नगर के व्यवसायी अनिल कुमार केजरीवाल को मनोनीत किया गया है।


इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद ने कहा कि दोनों कार्यकर्ताओं के मनोनयन से संगठन और अधिक मजबूत होगा तथा पार्टी की पहुंच आम लोगों तक और सुलभ तरीके से बढ़ेगी। उन्होंने विश्वास जताया कि नए पदाधिकारी संगठन को मजबूती प्रदान करने के साथ-साथ जनता की समस्याओं को भी प्रभावी ढंग से उठाएंगे।

मनोनीत किए गए दोनों पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इस दौरान उपस्थित नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उन्हें नई जिम्मेदारी के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

कार्यक्रम में भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पांडेय, जिला मंत्री बांसुकी मंडल, रवि रंजन सह मंडल अध्यक्ष, गौरव सिंह, जिला प्रवक्ता राकेश ठाकुर, मंडल महामंत्री परितोष सिंह, मयंक कुमार ठाकुर समेत अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: