


नवगछिया : इस्माइलपुर थाना क्षेत्र के रघुनीटोला निवासी चौकीदार अनुपलाल पासवान ने नवगछिया पुलिस अधीक्षक राजेश कुमार को आवेदन देकर निलंबन मुक्त करने की मांग की है।
दिए गए आवेदन में अनुपलाल पासवान ने कहा है कि 12 मार्च 2025 को किरण देवी द्वारा उनके खिलाफ एक झूठा मुकदमा दर्ज कराया गया था, जिसके आधार पर उन्हें निलंबित कर दिया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि मामला पूरी तरह निराधार है और बिना निष्पक्ष जांच के उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।

चौकीदार अनुपलाल पासवान ने आवेदन में यह भी उल्लेख किया है कि निलंबन के कारण उनके परिवार को गंभीर आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि नौकरी से निलंबित होने के बाद परिवार की आजीविका प्रभावित हो गई है और घर का खर्च चलाना मुश्किल हो गया है।
उन्होंने पुलिस अधीक्षक से मामले की निष्पक्ष जांच कराने तथा सत्यता सामने आने के बाद उन्हें निलंबन मुक्त करने की मांग की है।














