


नवगछिया : सुल्तानगंज नगर परिषद के सभापति राजकुमार गुड्डू एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण के असामयिक निधन पर नवगछिया भाजपा जिला महामंत्री मुकेश राणा ने गहरा शोक व्यक्त किया है।
मुकेश राणा ने कहा कि दोनों का असामयिक निधन समाज और प्रशासन के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू एक कर्मठ, जुझारू एवं समाज के प्रति समर्पित जनप्रतिनिधि थे, जो हमेशा आम लोगों की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहते थे।

उन्होंने कहा कि राजकुमार गुड्डू ने अपने कार्यकाल में जनता के बीच विशेष पहचान बनाई थी और उनके निधन से सुल्तानगंज सहित पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।
वहीं कार्यपालक पदाधिकारी कृष्ण भूषण को लेकर मुकेश राणा ने कहा कि वे एक कर्तव्यनिष्ठ एवं ईमानदार अधिकारी थे। प्रशासनिक कार्यों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और कार्यशैली हमेशा याद की जाएगी।
भाजपा नेता ने दोनों दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए शोक संतप्त परिवारों को इस दुख की घड़ी में धैर्य एवं शक्ति प्रदान करने की कामना की।















