


भागलपुर। बरारी थाना क्षेत्र के मधु चौक स्थित फैक्ट्री रोड पर 5 अप्रैल को हुए फायरिंग कांड में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक और आरोपी को गिरफ्तार किया है। इस घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई थी, वहीं फायरिंग का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई थी।
मामले में पहले एक आरोपी की गिरफ्तारी के बाद अब पुलिस ने सुमन साह को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तारी के दौरान उसके पास से एक देसी कट्टा भी बरामद किया गया है।
पुलिस के अनुसार, इस फायरिंग कांड में शामिल अन्य आरोपियों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में किसी भी दोषी को बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
बाइट:
सिटी डीएसपी अजय चौधरी ने बताया कि बरारी फायरिंग कांड में एक और आरोपी को गिरफ्तार किया गया है तथा अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार कार्रवाई जारी है।













