5
(2)

भागलपुर । विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेले की शुरुआत के साथ ही बंगाल और नेपाल से आने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ अजगैविनाथ धाम में उमड़ने लगी है। 17 जुलाई से बंगाल व नेपाल का श्रावणी मेला प्रारंभ होने के बाद हजारों कांवरिये उत्तरवाहिनी गंगा में स्नान कर जल भरने के बाद “हर-हर महादेव” और “बोल बम” के जयकारे लगाते हुए पैदल एवं वाहनों से बाबा बैद्यनाथ धाम, देवघर के लिए रवाना हो रहे हैं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

श्रद्धालुओं और स्थानीय पुजारियों ने बताया कि श्रावणी मेले के मुख्य आयोजन में अभी कुछ दिन शेष हैं, लेकिन बंगाल और नेपाल से आने वाले कांवरियों का सिलसिला शुरू हो चुका है। इसके बावजूद अजगैविनाथ गंगा घाट और कच्ची कांवरिया पथ पर कई स्थानों पर प्रकाश व्यवस्था पूरी नहीं होने से श्रद्धालुओं को अंधेरे में स्नान करने और यात्रा शुरू करने में परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

हालांकि जिला प्रशासन की ओर से श्रावणी मेले की तैयारियां युद्धस्तर पर जारी हैं। गंगा घाट और कांवरिया पथ पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विभिन्न कार्य लगातार कराए जा रहे हैं। प्रशासन का दावा है कि मेले के मुख्य चरण से पहले सभी आवश्यक व्यवस्थाएं पूरी कर ली जाएंगी।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: