5
(2)

भागलपुर। सुल्तानगंज-मुंगेर-मिर्जाचौकी फोरलेन पर गनगनिया गांव के समीप शनिवार तड़के हुए भीषण सड़क हादसे में पिकअप वैन के चालक और खलासी की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवा चालक वाहन छोड़कर फरार हो गया।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

जानकारी के अनुसार समस्तीपुर के दलसिंहसराय से परवल और बैंगन लादकर एक पिकअप वैन भागलपुर की ओर जा रही थी। इसी दौरान गनगनिया रेलवे स्टेशन के समीप भागलपुर से मुंगेर की ओर जा रहे एक हाईवा से उसकी आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि पिकअप वैन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें सवार चालक एवं खलासी वाहन में ही फंस गए।

सूचना मिलते ही सुल्तानगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और काफी मशक्कत के बाद दोनों शवों को वाहन से बाहर निकाला। मृतकों की पहचान बेगूसराय जिले के मंसूरचक निवासी रामभरोस दास के 25 वर्षीय पुत्र गुलशन कुमार तथा खगड़िया जिले के मथुरापुर काली स्थान निवासी दिनेश तांती के 23 वर्षीय पुत्र सुमन कुमार के रूप में हुई है।

पुलिस ने दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भागलपुर भेज दिया है। फरार हाईवा चालक की तलाश की जा रही है तथा दुर्घटना के कारणों की जांच शुरू कर दी गई है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: