5
(2)

पूर्णिया। बिहार की समृद्ध संस्कृति, गौरवशाली परंपरा, लोक कला और विकास की विविधताओं को देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने के उद्देश्य से बेंगलुरु स्थित आर्ट ऑफ लिविंग परिसर में 3 से 6 सितंबर तक बिहार महोत्सव 2026 का आयोजन किया जा रहा है। इस वर्ष महोत्सव की थीम ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ रखी गई है।

बिहार महोत्सव 2026 का उद्घाटन बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी एवं आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज ने संयुक्त रूप से किया। उद्घाटन समारोह में पूर्णिया नगर निगम की महापौर विभा कुमारी भी शामिल हुईं। इस दौरान उन्होंने मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी से शिष्टाचार भेंट की और महोत्सव के आयोजन के लिए शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने भी महापौर का कुशल-क्षेम जाना। महापौर ने आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक एवं आध्यात्मिक गुरु श्री श्री रविशंकर जी महाराज से भी शिष्टाचार भेंट कर उनका सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त किया।

महापौर विभा कुमारी ने कहा कि बेंगलुरु जैसे महत्वपूर्ण शहर में ‘एक बिहार, श्रेष्ठ बिहार’ की थीम पर बिहार महोत्सव का आयोजन प्रदेश की गौरवशाली पहचान को राष्ट्रीय स्तर पर और मजबूत करने वाला कदम है। बिहार की धरती ज्ञान, संस्कृति, अध्यात्म और सामाजिक समरसता की भूमि रही है। ऐसे आयोजन समृद्ध विरासत को नई पीढ़ी तथा देश-दुनिया के सामने प्रस्तुत करने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।

उन्होंने कहा कि गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज का सान्निध्य एवं आशीर्वाद प्राप्त करना उनके लिए सौभाग्य और गौरव का विषय है। गुरुदेव ने योग, ध्यान, अध्यात्म और मानवीय मूल्यों के माध्यम से दुनिया में शांति, सद्भाव और सकारात्मकता का संदेश पहुंचाया है। उनके विचार समाज को सेवा, संस्कार, प्रेम और मानवता के मार्ग पर आगे बढ़ने की प्रेरणा देते हैं।

महापौर ने कहा कि बिहार भी ज्ञान और अध्यात्म की महान परंपरा का वाहक रहा है। ऐसे में गुरुदेव का आशीर्वाद बिहार महोत्सव के लिए विशेष प्रेरणा और ऊर्जा प्रदान करता है। उनके विचारों से सामाजिक समरसता और सांस्कृतिक एकता को और मजबूती मिलेगी।

उन्होंने कहा कि बिहार विकास के नए दौर में आगे बढ़ रहा है। गौरवशाली विरासत, सांस्कृतिक विविधता और विकास की नई संभावनाओं को साथ लेकर ‘श्रेष्ठ बिहार’ के निर्माण की दिशा में निरंतर प्रयास जारी है। बिहार के लोगों ने देश के विभिन्न हिस्सों में अपनी मेहनत, प्रतिभा और कर्मठता से प्रदेश का नाम रोशन किया है। बिहार महोत्सव प्रवासी बिहारवासियों को अपनी जड़ों, संस्कृति और मातृभूमि से जोड़ने का भी महत्वपूर्ण अवसर है।

महापौर ने बिहार महोत्सव 2026 के सफल आयोजन के लिए मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, गुरुदेव श्री श्री रविशंकर जी महाराज एवं आयोजन से जुड़े सभी लोगों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि यह महोत्सव बिहार की सांस्कृतिक विरासत, सामाजिक एकता और विकास की नई तस्वीर को देशभर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

महोत्सव के दौरान बिहार की लोक कला, संगीत, नृत्य, हस्तशिल्प, खान-पान, साहित्य एवं विभिन्न क्षेत्रों की उपलब्धियों को प्रदर्शित किया जा रहा है। चार दिवसीय महोत्सव में बिहार की सांस्कृतिक विविधता और समृद्ध विरासत की आकर्षक झलक देखने को मिल रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: