5
(1)



रोती-बिलखती बच्ची को परिवार संभालने में जुटा, थाना से लगाई मदद की गुहार

भागलपुर के मोजाहिदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत सिकंदरपुर कोभीवाड़ी मोहल्ले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां एक महिला अपनी 28 दिन की दूध-मूही बच्ची को घर में छोड़कर फरार हो गई। घटना के बाद परिवार में हड़कंप मच गया है, जबकि मासूम बच्ची मां के बिना लगातार रोती-बिलखती रही।


मामला सिकंदरपुर कोभीवाड़ी निवासी डॉ. अशोक मोदी के पुत्र पियूष मोदी के घर का बताया जा रहा है। परिजनों के अनुसार महिला घर छोड़कर चली गई और नवजात बच्ची को परिवार के भरोसे छोड़ दिया। परिवार वालों का कहना है कि बच्ची को इस समय मां की सबसे अधिक जरूरत है, लेकिन महिला ने उसकी भी परवाह नहीं की।

पति पियूष राज एवं परिवार के अन्य सदस्यों ने आरोप लगाया है कि महिला पहले भी कई बार घर छोड़कर जा चुकी है। परिजनों का यह भी कहना है कि पूर्व में महिला द्वारा घरेलू विवाद के दौरान पति के साथ मारपीट एवं जान से मारने की कोशिश जैसी घटनाएं भी हुई थीं।


बताया जा रहा है कि मामले को लेकर पहले भी मोहल्ले के बुद्धिजीवियों एवं वार्ड पार्षद के हस्तक्षेप से दोनों पक्षों के बीच समझौता कराया गया था। उस समय महिला से बॉन्ड पेपर भरवाकर दोबारा ससुराल भेजा गया था, लेकिन इसके बावजूद पारिवारिक विवाद समाप्त नहीं हुआ।

परिवार का आरोप है कि इस बार महिला ने साफ तौर पर वापस आने से इनकार कर दिया। परिजनों के मुताबिक जब महिला को बच्ची की देखभाल के लिए बुलाया गया तो उसने कहा कि “बच्चा तुम्हारा है, तुम लोग रखो। हम बच्चा नहीं रखेंगे और ना ही तुम्हारे साथ रहेंगे।”


इधर पियूष राज एवं उनके पिता अशोक मोदी ने बताया कि वे लोग मोजाहिदपुर थाना पहुंचकर पुलिस से सहयोग की गुहार लगा चुके हैं, ताकि मां को समझाकर बच्ची के पास वापस लाया जा सके। हालांकि अब तक कोई ठोस समाधान नहीं निकल पाया है।

फिलहाल 28 दिन की मासूम बच्ची परिवार के सदस्यों के सहारे है। घटना को लेकर इलाके में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं और लोग नवजात बच्ची के भविष्य को लेकर चिंता जता रहे हैं।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: