


भागलपुर : विक्रमशिला सेतु संकट के बीच जिला प्रशासन ने आम लोगों को राहत देते हुए स्पष्ट किया है कि भागलपुर में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की पर्याप्त उपलब्धता है और सभी आवश्यक वस्तुओं की नियमित आपूर्ति जारी है।
जिला आपूर्ति पदाधिकारी सुधीर कुमार ने सोमवार को बताया कि जिले में एलपीजी गैस की होम डिलीवरी एजेंसियों के माध्यम से लगातार की जा रही है। उन्होंने कहा कि बुकिंग की तुलना में अधिक संख्या में गैस सिलेंडरों की डिलीवरी कराई जा रही है, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

उन्होंने बताया कि विवाह एवं अन्य सामाजिक समारोहों के लिए व्यावसायिक गैस की उपलब्धता सुनिश्चित करने हेतु अनुमंडल स्तर पर भी आवश्यक व्यवस्था की जा रही है।
जिला प्रशासन द्वारा स्थिति की लगातार मॉनिटरिंग की जा रही है और जिला नियंत्रण कक्ष में प्राप्त शिकायतों का त्वरित समाधान किया जा रहा है। आम नागरिकों की सुविधा के लिए जिला नियंत्रण कक्ष 24 घंटे संचालित किया जा रहा है। इसके लिए दूरभाष संख्या 0641-2402871 जारी की गई है।














