0
(0)



भागलपुर : शहर के लोहिया पुल पर मंगलवार को दिनदहाड़े एक चैन स्नैचर को वारदात करना भारी पड़ गया। एक मासूम बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपटकर भाग रहे बदमाश को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई कर दी।

जानकारी के अनुसार, बदमाश ने अचानक बच्चे के गले से सोने की चेन और लॉकेट झपट लिया और मौके से भागने लगा। घटना के बाद बच्चे की मां ने हिम्मत दिखाते हुए जोर-जोर से शोर मचाया और आरोपी के पीछे दौड़ पड़ी।


महिला की आवाज सुनकर आसपास मौजूद लोग भी तुरंत सक्रिय हो गए और भाग रहे झपटमार को पकड़ लिया। इसके बाद गुस्साए लोगों ने आरोपी की जमकर पिटाई कर दी।

घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को भीड़ के चंगुल से छुड़ाकर हिरासत में ले लिया।


पुलिस पूछताछ में पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम बंटी कुमार बताया है, जो मारूफचक इलाके का रहने वाला है। बताया जा रहा है कि आरोपी नशे का आदी है और नशे की लत पूरी करने के लिए इस तरह की झपटमारी की घटनाओं को अंजाम देता था।

फिलहाल पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 0 / 5. Vote count: 0

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: