5
(2)

भागलपुर। फसल क्षति से प्रभावित किसानों को राहत प्रदान करने के उद्देश्य से कृषि विभाग ने कृषि इनपुट अनुदान योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया शुरू करने की घोषणा की है। जिला कृषि पदाधिकारी, भागलपुर ने बताया कि पात्र किसान डीबीटी (DBT) पोर्टल के माध्यम से 20 जुलाई 2026 की सुबह 6:00 बजे से 22 जुलाई 2026 की रात्रि 10:00 बजे तक आवेदन कर सकेंगे।
जिला कृषि पदाधिकारी ने जानकारी दी कि संबंधित पंचायतों के जिन किसानों के मोबाइल नंबर पर विभाग की ओर से एसएमएस भेजा गया है, वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर अनिवार्य रूप से डीबीटी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन करें। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल पोर्टल पर प्राप्त ऑनलाइन आवेदनों का ही सत्यापन किया जाएगा। ऑफलाइन या अन्य माध्यमों से प्राप्त आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।
उन्होंने बताया कि आवेदन सत्यापन की प्रक्रिया पूरी होने के बाद कृषि निदेशालय, बिहार, पटना द्वारा स्वीकृत अनुदान राशि सीधे किसानों के एनपीआई (NPI) खातों में हस्तांतरित की जाएगी, जिससे लाभार्थियों को पारदर्शी एवं समयबद्ध तरीके से सहायता मिल सके।
जिलाधिकारी एवं कृषि विभाग ने सभी पात्र किसानों से अपील की है कि वे अंतिम तिथि का इंतजार किए बिना जल्द से जल्द आवेदन करें, ताकि फसल क्षति की भरपाई के लिए सरकार द्वारा उपलब्ध कराए जा रहे कृषि इनपुट अनुदान का लाभ समय पर प्राप्त हो सके।
कृषि विभाग ने किसानों से यह भी आग्रह किया है कि आवेदन करते समय अपनी सभी आवश्यक जानकारी और दस्तावेज सही ढंग से दर्ज करें, जिससे सत्यापन एवं भुगतान की प्रक्रिया में किसी प्रकार की परेशानी न हो।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: