5
(1)

मस्जिदों और ईदगाहों में उमड़ी नमाजियों की भीड़, अमन-चैन की मांगी दुआ

भागलपुर जिले में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व पारंपरिक उत्साह, धार्मिक आस्था और आपसी भाईचारे के माहौल में शांतिपूर्वक संपन्न हुआ। गुरुवार की सुबह शहर से लेकर ग्रामीण इलाकों तक ईद की रौनक देखने को मिली। जिले की विभिन्न मस्जिदों और ईदगाहों में मुस्लिम समाज के लोगों की भारी भीड़ उमड़ी, जहां लोगों ने सामूहिक रूप से बकरीद की विशेष नमाज अदा कर देश और समाज में अमन-चैन, खुशहाली और तरक्की की दुआ मांगी।

सुबह से ही लोग नए वस्त्र पहनकर मस्जिदों और ईदगाहों की ओर जाते नजर आए। नमाज अदा करने के बाद लोगों ने एक-दूसरे को गले लगाकर बकरीद की मुबारकबाद दी और आपसी प्रेम, सौहार्द एवं भाईचारे का संदेश दिया। घरों में दावतों का दौर चलता रहा तथा धार्मिक परंपरा के अनुसार कुर्बानी भी दी गई।

बकरीद को लेकर पूरे जिले में उत्सवी माहौल बना रहा। बच्चों और युवाओं में पर्व को लेकर विशेष उत्साह देखा गया। शहर के विभिन्न बाजारों में भी सुबह से चहल-पहल बनी रही।

वहीं पर्व को शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह अलर्ट मोड में नजर आया। जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले के विभिन्न चौक-चौराहों, मस्जिदों और ईदगाहों के आसपास सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल, दंडाधिकारी एवं पुलिस पदाधिकारियों की तैनाती की गई थी।

वरीय प्रशासनिक और पुलिस अधिकारी लगातार शहर के विभिन्न इलाकों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में भी प्रशासनिक अधिकारियों द्वारा लगातार निगरानी रखी गई। प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) और संबंधित थानाध्यक्ष संयुक्त रूप से शहर एवं ग्रामीण इलाकों में गश्त करते नजर आए।

अधिकारियों ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों और दंडाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए। सोशल मीडिया पर भी प्रशासन की विशेष नजर बनी रही, ताकि किसी प्रकार की अफवाह या भ्रामक सूचना से माहौल प्रभावित न हो।

प्रशासन और आम लोगों के सहयोग से पूरे जिले में बकरीद का पर्व पूरी तरह शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण और उल्लासपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: