5
(2)

प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। जिले में नशे के खिलाफ चलाए जा रहे ‘स्वस्थ युवा, स्वस्थ भागलपुर’ महाअभियान के तहत बबरगंज थाना पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 58.61 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद की है। इस दौरान एक विधि-विरुद्ध बालक को निरुद्ध किया गया, जबकि मामले का दूसरा आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 18 जुलाई 2026 को गुप्त सूचना मिली थी कि बबरगंज थाना क्षेत्र के चौधरीडीह में एक विधि-विरुद्ध बालक अपने घर से तथा राजा यादव अपनी दुकान की आड़ में ब्राउन शुगर की खरीद-बिक्री कर रहे हैं। सूचना के सत्यापन के बाद वरीय पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर नगर पुलिस अधीक्षक और एसडीपीओ नगर-02 की निगरानी में विशेष टीम गठित कर छापेमारी की गई।
कार्रवाई के दौरान पुलिस ने विधि-विरुद्ध बालक के घर से 42.56 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर उसे निरुद्ध कर लिया। इसके बाद राजा यादव की दुकान पर छापा मारा गया, लेकिन पुलिस के पहुंचने की भनक लगते ही वह मौके से फरार हो गया। दुकान की तलाशी में 16.05 ग्राम ब्राउन शुगर बरामद कर जब्त कर ली गई।
पुलिस ने बताया कि निरुद्ध बालक से पूछताछ के आधार पर फरार आरोपी राजा यादव के खिलाफ सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। उसकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है।
बरामदगी: ब्राउन शुगर: 58.61 ग्राम।
कार्रवाई: एक विधि-विरुद्ध बालक निरुद्ध
एक आरोपी फरार, तलाश जारी।
भागलपुर पुलिस ने कहा कि युवाओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाने और मादक पदार्थों के अवैध कारोबार पर अंकुश लगाने के लिए अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: