5
(2)

प्रदीप विद्रोही
कहलगांव (भागलपुर)। कहलगांव के गोदावरी विवाह भवन में रविवार को केशरवानी वैश्य सभा का अनुमंडल स्तरीय सम्मेलन महज एक संगठनात्मक बैठक नहीं, बल्कि समाज की एकजुटता और शक्ति प्रदर्शन का मंच बन गया। अनुमंडल के विभिन्न इलाकों से पहुंचे हजारों लोगों की मौजूदगी में नई अनुमंडल इकाई का सर्वसम्मति से गठन किया गया। सम्मेलन की अध्यक्षता योगेंद्र केशरी ने की, जबकि शुरुआत दीप प्रज्वलन के साथ हुई।
कहलगांव, सनोखर, भवानीपुर, कासिमपुर, मुरहनहाट, सालपुर, दयालपुर समेत कई गांवों से पहुंचे लोगों ने कार्यक्रम को विशाल जनसमागम का रूप दिया। संचालन संजय केशरी ने किया।
सम्मेलन में योगेंद्र केशरी को अनुमंडल अध्यक्ष, संजय केशरी को सचिव, उदय केशरी एवं प्रदीप केशरी को कोषाध्यक्ष, कौशल किशोर केशरी को संगठन प्रभारी, जय प्रकाश केशरी एवं जितेंद्र केशरी को संयोजक, सुजीत केशरी एवं अर्जुन केशरी को मीडिया प्रभारी, मनीष केशरी एवं बिरेंद्र केशरी को उपाध्यक्ष तथा अमित केशरी, गौतम केशरी और राजेश केशरी को कार्यकारिणी सदस्य चुना गया।
मुख्य अतिथि विधायक शुभानंद मुकेश ने कहा कि समाज की वास्तविक ताकत उसकी शिक्षा, संगठन और आपसी एकता में निहित है। उन्होंने कहा कि केशरवानी समाज ने व्यापार, उद्योग और शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान दिया है। सम्मेलन में उमड़ी भीड़ की सराहना करते हुए उन्होंने अगले सम्मेलन का आयोजन एनटीपीसी के आम्रपाली परिसर में कराने की घोषणा की।
वक्ताओं ने समाज के लोगों से शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सहयोग के क्षेत्र में मिलकर काम करने का आह्वान किया। जरूरतमंद परिवारों की सहायता और युवाओं को उच्च शिक्षा व स्वरोजगार के लिए प्रेरित करने को संगठन की प्राथमिकता बताया गया।
कार्यक्रम में प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य मनोज केशरी, जिला सचिव अजय केशरी, शशि शेखर केशरी, आनंद केशरी, नरेश केशरी, भोला केशरी, नीतीश केशरी सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी और समाज के लोग उपस्थित रहे। सम्मेलन का समापन समाज की एकता, संगठन विस्तार और जनसेवा के संकल्प के साथ हुआ।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: