5
(2)

बोले— समय पर पूरे हों सभी कार्य, श्रद्धालुओं को नहीं होनी चाहिए कोई असुविधा

सुरक्षा, स्वच्छता, पेयजल, रोशनी, स्वास्थ्य सेवा और यातायात व्यवस्था की हुई विस्तृत समीक्षा

भागलपुर। विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला-2026 के सफल, सुरक्षित एवं सुव्यवस्थित आयोजन को लेकर जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। इसी क्रम में जिलाधिकारी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक आयोजित की गई, जिसमें मेला क्षेत्र में चल रही तैयारियों की विभागवार समीक्षा करते हुए सभी संबंधित अधिकारियों को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण तरीके से कार्य पूरा करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में जिलाधिकारी ने सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक तथा गांधी बेलारी सहित मेला क्षेत्र के सभी प्रमुख स्थलों की तैयारियों की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए सभी विभागों को आपसी समन्वय के साथ कार्य करने का निर्देश दिया।

समीक्षा के दौरान मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था, पेयजल आपूर्ति, अस्थायी एवं स्थायी शौचालय, विद्युत एवं हाईमास्ट लाइट, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, नियंत्रण कक्ष, पुलिस आवासन, स्वास्थ्य शिविर, एंबुलेंस व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, ड्रोन निगरानी, अग्निशमन व्यवस्था तथा आपदा प्रबंधन से जुड़े कार्यों की प्रगति की जानकारी ली गई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिया कि सभी विभाग नियमित रूप से स्थल निरीक्षण करें और कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष ध्यान दें। उन्होंने कहा कि श्रावणी मेले में देश-विदेश से लाखों श्रद्धालु सुल्तानगंज पहुंचते हैं। ऐसे में किसी भी स्तर पर लापरवाही स्वीकार नहीं की जाएगी। सभी मूलभूत सुविधाएं मेला शुरू होने से पहले पूरी तरह तैयार रहनी चाहिए।

उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि मेला अवधि के दौरान विभिन्न विभागों के बीच बेहतर समन्वय बनाए रखा जाए तथा किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए प्रभावी निगरानी व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। साथ ही श्रद्धालुओं की सुरक्षा, स्वच्छता और सुगम आवागमन के लिए सभी आवश्यक प्रबंध समय पर पूरे किए जाएं।

CREATOR: gd-jpeg v1.0 (using IJG JPEG v62), default quality?

बैठक में उपस्थित विभागीय अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की प्रगति से जिलाधिकारी को अवगत कराया। जिलाधिकारी ने कहा कि श्रावणी मेला-2026 को सफल, सुरक्षित और व्यवस्थित बनाने के लिए सभी विभाग पूरी जिम्मेदारी और समर्पण के साथ कार्य करें, ताकि बाबा बैद्यनाथ धाम जाने वाले श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: