5
(2)

@ बैठक में सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और गांधी बेलारी समेत सभी प्रमुख मेला स्थलों की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई।
प्रदीप विद्रोही
भागलपुर। श्रावणी मेला-2026 की तैयारियों को लेकर जिला प्रशासन अब पूरी तरह एक्शन मोड में आ गया है। जिलाधिकारी ने समीक्षा बैठक में साफ कर दिया कि मेला से जुड़े हर विभाग को तय समय-सीमा के भीतर अपना काम हर हाल में पूरा करना होगा। उन्होंने कहा कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या देरी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
बैठक में सुल्तानगंज प्रखंड परिसर, रेलवे स्टेशन, बाबा चौक, कृष्णगढ़, कमराय, बूढ़ानाथ, सीढ़ी घाट, नमामि गंगे घाट, अजगैबीनाथ मंदिर, शाहाबाद चौक और गांधी बेलारी समेत सभी प्रमुख मेला स्थलों की तैयारियों की बारीकी से समीक्षा की गई। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को केंद्र में रखते हुए सफाई, पेयजल, शौचालय, बिजली, प्रकाश व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, ट्रैफिक प्रबंधन, स्वास्थ्य शिविर, सीसीटीवी, ड्रोन निगरानी और अग्नि सुरक्षा जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने के निर्देश दिए गए।
जिलाधिकारी ने सभी विभागों से नियमित मॉनिटरिंग और बेहतर समन्वय के साथ काम करने को कहा, ताकि देश-विदेश से आने वाले लाखों श्रद्धालुओं को किसी तरह की परेशानी न हो। उन्होंने स्पष्ट किया कि प्रशासन की पहली प्राथमिकता सुरक्षित, स्वच्छ और व्यवस्थित श्रावणी मेला का आयोजन सुनिश्चित करना है।
बैठक के अंत में सभी विभागीय अधिकारियों को अपने-अपने दायित्वों का समयबद्ध पालन करने और मेला अवधि के दौरान त्वरित समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिए गए। प्रशासन का लक्ष्य इस बार श्रावणी मेला को बेहतर प्रबंधन और आधुनिक निगरानी व्यवस्था के साथ सफल बनाना है।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 2

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: