5
(1)



नवगछिया : भाजपा जिला कार्यालय में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती पखवारा के तहत एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत बाबा साहेब के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर एवं राष्ट्रगीत “वंदे मातरम्” के साथ की गई।

संगोष्ठी में भाजपा जिला अध्यक्ष मुक्तिनाथ सिंह निषाद, पूर्व जिला अध्यक्ष सुबोध सिंह कुशवाहा, पूर्व जिला महामंत्री मनोज कुमार पाण्डेय, अनुसूचित मोर्चा जिला अध्यक्ष डॉ. सुमन कुमार, जिला महामंत्री प्रभुनंदन चौधरी, जिला मंत्री बासुकी मंडल, जिला उपाध्यक्ष प्रो. गौतम, जिला प्रवक्ता कौशल जायसवाल, युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष कुणाल गुप्ता, मंडल अध्यक्ष रंजीत झा, बिक्रम सिंह, बाल्मीकि मंडल, किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष दुर्गेश, बशिष्ठ सिंह, चंदन भगत सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

वक्ताओं ने अपने संबोधन में बाबा साहेब के जीवन और विचारों पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि डॉ. भीमराव अंबेडकर भारतीय इतिहास के महान व्यक्तित्व, समाज सुधारक, न्यायविद और भारतीय संविधान के निर्माता थे। उन्हें “बाबा साहेब” के नाम से भी जाना जाता है।

वक्ताओं ने बताया कि बाबा साहेब का जन्म 14 अप्रैल 1891 को मध्य प्रदेश के महू में हुआ था। दलित परिवार में जन्म लेने के कारण उन्हें बचपन में कई प्रकार के भेदभाव का सामना करना पड़ा, लेकिन उन्होंने शिक्षा को अपना सबसे बड़ा हथियार बनाकर समाज में समानता, न्याय और मानवाधिकारों के लिए आजीवन संघर्ष किया।

कार्यक्रम के अंत में सभी ने बाबा साहेब के आदर्शों पर चलने का संकल्प लिया।

Aapko Yah News Kaise Laga.

Click on a star to rate it!

Average rating 5 / 5. Vote count: 1

No votes so far! Be the first to rate this post.

Share: